Hindi Thought videos by Vishakha Pareek Watch Free
Published On : 24-Sep-2026 06:12pm412 views
बिछड़ने का दर्द सिर्फ एक लव स्टोरी तक सीमित नहीं होता। बिछड़न तो हर उस जगह है जहाँ ज़रा सा भी जुड़ाव था।
जब कोई पुराना दोस्त छूटता है, तो वो भी तो प्यार ही था। जब किसी पसंदीदा किताब का आखिरी पन्ना खत्म होता है और मन में अचानक एक खालीपन तैरने लगता है कि "अब आगे क्या?", तो वो भी बिछड़न ही है। भले ही हम उसे उस वक्त कोई नाम न दें, लेकिन दर्द तो होता ही है।
कुछ दर्द इतने गहरे होते हैं कि उन्हें शब्दों में ढाल पाना मुमकिन नहीं होता। और कुछ दर्द ऐसे भी होते हैं जिनका होना बहुत ज़रूरी होता है—क्योंकि वही दर्द इस बात का सबूत हैं कि हमने किसी चीज़ को सच्चे दिल से महसूस किया था।
मुझे नहीं पता मैं यह सब क्यों लिख रही हूँ, बस जो मन के अंदर जमा था, वही कागज़ पर उतर रहा है। पर जो भी है, अच्छा लग रहा है। लिखना मन को हल्का कर देता है।
हर दर्द का रिश्ता सिर्फ आशिक़ी से नहीं होता। बिछड़ना ज़िंदगी के हर मोड़ पर होता है, और दर्द... दर्द बस बिछड़न की परछाईं है। शायद इसीलिए, यह दर्द भी उतना ही ज़रूरी है जितना कि जुड़ाव।

- Shows Videos
- Speeches Videos
- Natak Videos
- Comedy Videos
- Shabdotsav Videos
- Poem Videos
- Sangeet Videos
- Web Series Videos
- Short Films Videos
- Talk Show Videos
- Romantic Videos
- Comedy Film Videos
- Suspense Videos
- Sci-fi Videos
- Motivational Videos
- Social Videos
- Drama Videos
- Action Videos
- Horror Videos
- Sahityotsav Videos
- Song Videos
- Saurashtra Book Fair Videos
- Josh Talks Videos
- Children Stories Videos
- Story Videos
- Mushayra Videos
- Book Reviews Videos
82 Comments
Vishakha Pareek
3 day ago
Meri post-graduation complete ho chuki hain filhal competition ki preparation chal rhi hain

🌅🙏🏻✍️👌