Hindi Poem videos by KaruneshRenown Watch Free

Published On : 28-May-2026 02:59pm

30 views

जब समय भी एक दिन थम जाएगा ,
ना तुम होगे साथ मेरे न हम होंगे करीब
ये बातें यही रह जाएंगी सरारते भी जाएंगी रूठ,
तुम जो खिलखिला उठते हों, इन बेजुबा सी बातों पर,
तब होंठ तुम्हारे बंध जाएंगे कहीं जुबानी बातों से
जब समय भी एक दिन थम जाएगा।।
न तुम होगे साथ मेरे , न हम होंगे करीब,
बात बात पर हसने की जो आदत डाल रखी है तुमने
उस दिन तुम भी शांत दिखोगे, शांत तुम्हारी बातें होंगी।
लोग करीब न होंगे तुम्हारे , ऐसी भीड़ में खो जाओगे
जब समय भी एकदिन थम जाएगा।।
सामने होंगे हम सब सारे,
ढूंढ किसी को न पाओगे
जब समय भी एकदिन थम जाएगा।।
ना तुम होगे साथ मेरे न हम होंगे करीब
लगा जो मैं पीछे रहता हु
उस दिन आगे आऊंगा ।
खड़ा नही होऊंगा पर लेटा तो मैं होऊंगा,
उस दिन बातें करना मुझसे
पूछना ढेर सारे सवाल तुम ,जवाब एक न मैं दूंगा तुमको , जीत तुम्हे महसूस भी होगी पर आंसू आ आ जाएंगे।।
एक समय ऐसा भी होगा जब समय भी थम जाएगा। जब समय भी थम जाएगा।। by KaruneshRenown
________________________________
@karunesh16118 (instagram)
--------------------------------------------------

0 Comments

Related Videos

Show More