Hindi Motivational videos by bhagwat singh naruka Watch Free

Published On : 18-Feb-2026 09:03pm

39 views

लबों पर मीठी बातें हैं,
दिल में क्या है कोई नहीं जानता,
हर शख़्स यहाँ अपने मतलब का
सच छुपाए फिरता है।
मुस्कुराहटें भी अब सौदे जैसी लगती हैं,
रिश्ते भी जैसे जरूरत से बनते हैं,
इस भीड़ में असली चेहरा ढूँढना
आईने से लड़ने जैसा हो गया है।
फिर भी दिल कहता है —
नकाबों के इस शहर में
कहीं तो कोई बिना मुखौटे के भी रहता है।

#writer_bhagwat_singhnaruka ✍️

0 Comments

Related Videos

Show More