Hindi Motivational videos by bhagwat singh naruka Watch Free

Published On : 14-Feb-2026 06:01pm

33 views

मायके की गलियों से चलकर
ससुराल की चौखट तक आती है,
एक बेटी मुस्कुराती तो है,
पर भीतर कहीं सिसक जाती है।
मायका था बचपन का आँगन,
जहाँ हर ज़िद पूरी हो जाती थी,
ससुराल है नई दुनिया उसकी,
जहाँ हर कदम समझदारी सिखाती है।
वो घर बदलती है,
पर रिश्ते नहीं बदलती,
दिल के दो हिस्से कर
दोनों को निभाती है।
मायका याद बन जाता है,
ससुराल जिम्मेदारी,
और उसी के बीच
एक लड़की औरत बन जाती है।

i love my lodo ये पोस्ट मेरी भांजी के नाम

writer bhagwat singhnaruka ✍️🙏

0 Comments

Related Videos

Show More