Hindi Shayri videos by bhagwat singh naruka Watch Free

Published On : 08-Feb-2026 04:03pm

89 views

कभी-कभी किसी का होना या ना होना
भी कई मायने रखता है,
कुछ लोग पास होकर भी दूर होते हैं,
और कुछ दूर होकर भी साथ रहते हैं।
हम जो सोचते हैं,
ज़िंदगी अक्सर उल्टा ही लिख देती है,
जिसे अपना समझते हैं वही छूट जाता है,
और जिसे खोया समझें
वही सबक बन जाता है।
शायद यही ज़िंदगी का उसूल है,
कि हर चाहत पूरी नहीं होती,
पर हर अधूरी बात
हमें थोड़ा और समझदार बना जाती है।

#writer_bhagwat singh naruka

1 Comments