Hindi Motivational videos by bhagwat singh naruka Watch Free

Published On : 19-Jan-2026 11:30pm

119 views

मृत्यु घर वापसी है,
जहाँ कोई सवाल नहीं, कोई बोझ नहीं।
जहाँ नाम, पहचान, हार–जीत
सब यहीं छूट जाते हैं।
वहाँ न कोई शिकायत रहती है,
न किसी से कोई गिला,
बस एक गहरी ख़ामोशी होती है
जो हर थकान को सुला देती है।
जीवन में जो अधूरा रह गया,
मृत्यु उसे पूरा नहीं करती,
बस स्वीकार करना सिखा देती है
कि सब कुछ यहीं समाप्त नहीं होता।
मिट्टी से आए थे,
मिट्टी में मिल जाएँगे,
पर इस बीच जो प्रेम,
जो करुणा, जो स्मृति छोड़ जाएँ—
वही हमारी सच्ची साँस बनकर
ज़िंदा रह जाती है।

writer bhagwat singhnaruka

0 Comments