Hindi Motivational videos by bhagwat singh naruka Watch Free

Published On : 19-Jan-2026 11:27pm

164 views

आज तेरा मेरे ख़्वाबों में फिर से आना हुआ,
ना सोचा था, ना चाहा था,
फिर भी तेरा सामना हुआ।
क्यों आती हो तब,
जब याद भी नहीं करता,
जब दिल ने ज़िद छोड़ दी हो
और ज़ख़्मों ने सोना सीखा हो।
दिन में तो संभाल लेता हूँ खुद को किसी तरह,
पर रात की ख़ामोशी में
तुम्हारा यूँ लौट आना
हर सब्र को तोड़ जाता है।
अगर जाना ही था तो
ख़्वाबों तक क्यों चली आती हो,
या फिर बता दो —
क्या सच में कोई रिश्ता
कभी पूरी तरह ख़त्म हो पाता है?

writer bhagwatSingh naruka

0 Comments